Tuesday, 22 May 2012

हँसी के फव्वारे

 1 .तेरी जुदाई के गम मैं कुछ इस तरह से सूख गया हु मैं .
    तेरी जुदाई के गम मैं कुछ इस तरह से सूख गया हु मैं .
    की लोग अब मुझसे पूछते है की पहले क्या [जूनियर जी ] खाता  था क्या !!


2 .बैंक में डकैती पड़ रही थी। लुटेरों ने बैंक के कैशियर को बांध दिया। कैश लूटकर लुटेरे जाने ही वाले थे कि       कैशियर ने गिड़गिड़ाकर कहा-
  मित्रों! कृपा करके रजिस्टर भी साथ लेते जाओ। मेरे हिसाब में दो लाख की गड़बड़ है।


3.  एक बार पप्पू अपनी क्लास टीचर के पास गया और उससे बोला, मैडम जी एक बात पूछूं?
   शिक्षिका- हां बेटा पप्पू बोलो।
  पप्पू- मैडम जी मैं आपको कैसा लगता हूं?
  शिक्षिका ने मुस्कुराते हुए पप्पू के गाल को थपथपाया और बोली, बहुत ही प्यारे लगते हो।
  यह सुन पप्पू ने अपने साथ बैठे लड़के को कोहनी मारी और बोला, बोला था ना लाइन मारती   है।   







4.  महिला (थर्मामीटर गलत पढ़कर फोन पर)- डॉक्टर साहब, कृपया जल्दी आइये। मेरे पति का टेम्परेचर    120  है।
डॉक्टर- अगर ऐसा है तो फिर मेरा काम नहीं! आप फायर ब्रिगेड को फोन कीजिये।


5. एक आदमी अपने दोस्त के घर गया डोरबेल बजाई ..
   डिंग डोंग. टिंग टोंग
एक बच्चा बाहर आया
आदमी- बेटा पापा घर पर हैं?
बच्चा- अंकल पापा तो बाजार गए हैं!
आदमी- चलो बड़े भाई को बुला दो?
बच्चा- जी वो क्त्रिकेट खेलने गया है!
आदमी- बेटा मम्मी तो होंगी घर पर?
बच्चा- जी वो किट्टी पार्टी में गई हैं!
आदमी गुस्से में- तो बेटा तुम घर पर क्यों बैठे हुए हो तुम भी कहीं चले जाओ।
बच्चा- जी मैं भी तो अपने दोस्त के घर आया हुआ हूं!
                       


6.जब किसी पर बुरा वक्त आता है तो उसके सारे दोस्त और उसके घर वाले उसके पीछे खड़े होते हैं।
यकीन नही आता, तो किसी की भी शादी की फोटो देख लो।



1 comment: