1. तीन बातें कभी न भूलें- प्रतिज्ञा करके, क़र्ज़ लेकर और विश्वास देकर। महावीर
2 . जिस प्रकार बिना जल के धान नहीं उगता उसी प्रकार बिना विनय के प्राप्त की गई विद्या फलदायी नहीं होती। भगवान महावीर
3. भोग में रोग का, उच्च-कुल में पतन का, धन में राजा का, मान में अपमान का, बल में शत्रु का, रूप में बुढ़ापे का और शास्त्र में विवाद का डर है। भय रहित तो केवल वैराग्य ही है। भगवान महावीर
2.वाणी और वेश से किसी मन के मैले स्त्री या पुरुष को जानना संभव नहीं है। सूर्पनखा, मारीचि, रावण और पूतना ने सुंदर वेश धरे पर उनकी नीयत खराब थी।गोस्वामी तुलसीदास
1 . हरि की आशा छोड़कर जो दूसरे की आशा करता है, वह व्यक्ति निश्चित ही यमपुरी जाता है। संत रविदास
1. शत्रु को पराजित करने के लिए ढाल तथा तलवार की आवश्यकता होती है। इसलिए अंग्रेज़ी और संस्कृत का अध्ययन मन लगाकर करो। स्वामी विवेकानंद
2.पवित्रता और शक्ति के साथ अपने आदर्श पर दृढ़ रहो, फिर तुम्हारे सामने कैसी भी बाधाएं क्यों न हो, कुछ समय बाद संसार तुमको मानेगा ही।स्वामी विवेकानंद
3.भारत में घोर कपट समा गया है। अतएव, उठो, जागो और संपूर्ण रूप से निष्कपट बन जाओ। स्वामी विवेकानंद





